अगर आप जन सेवा केंद्र (CSC / Cyber Cafe) चलाते हैं या खुद के उपयोग के लिए ई-आधार कार्ड को परफेक्ट PVC / Pocket साइज (17cm x 5.5cm) में प्रिंट करना चाहते हैं, तो Siya Print Hub का HD E-Aadhaar Print Tool सबसे आसान और बेहतरीन विकल्प है , इस टूल को इस्तेमाल करने के लिए आपको ना ही कोई अकाउंट बनाना पड़ेगा और ना ही आपसे इसे इस्तेमाल करने के लिए पैसे मांगे जायेंगें यह टूल बिलकूल फ्री है आप इससे जितने चाहे उतने प्रिंट निकाल सकते है इसकी कोई लिमिट निर्धारित नही की गयी है ।
अक्सर Photo Shop में आधार कार्ड की कटिंग और साइजिंग सेट करने में काफी समय बर्बाद होता है। लेकिन इस टूल की मदद से आप सिर्फ कुछ ही सेकंड्स में A4 शीट पर सही मार्जिन के साथ आधार कार्ड का कटआउट तैयार कर सकते हैं।
E-Aadhaar Print Tool की मुख्य विशेषताएं (Key Features)Fast & Free:
यह टूल पूरी तरह से फ्री है और बिना किसी झंझट के तुरंत काम करता है।
- Perfect Dimensions: आधार कार्ड के लिए सटीक 17cm x 5.5cm कटआउट साइज तैयार करता है।
- A4 Sheet Alignment: A4 पेपर पर परफेक्ट मार्जिन और अलाइनमेंट के साथ सेट होता है, जिससे प्रिंटिंग बेहद आसान हो जाती है।
- HD Quality Result: प्रिंट क्वालिटी एकदम साफ़ (HD) और क्रिस्प रहती है।Direct Print & PDF Download: आप इसे सीधे प्रिंट भी कर सकते हैं या फिर PDF के रूप में सेव कर सकते हैं।
इस टूल का उपयोग कैसे करें? (Step-by-Step Guide) -
- PDF File सेलेक्ट करें:सबसे पहले E-Aadhaar Print Online Tool पेज पर जाएं। वहां आपको "Select Aadhar Card PDF File" का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करके अपने कंप्यूटर या मोबाइल से अपनी डाउनलोड की हुई ई-आधार PDF फाइल चुनें।
- Password दर्ज करें: UIDAI से डाउनलोड की गई ई-आधार फाइल में पासवर्ड प्रोटेक्शन होता है। अपने नाम के पहले 4 अक्षर (CAPITAL LETTERS में) और जन्म का वर्ष दर्ज करें (जैसे: SONU1995) और "Open PDF" बटन पर क्लिक करें।
- Crop सेट करें: PDF स्क्रीन पर खुलते ही आधार कार्ड के निचले हिस्से (जिसमें Front और Back दोनों साइड होते हैं) पर क्रॉपर बॉक्स को एडजस्ट करें और "Generate Sheet" बटन दबाएं।
- Position Adjust & Print / Download करें: यदि आवश्यकता हो तो दिए गए स्लाइडर की मदद से कार्ड की पोजीशन सेट करें।
- इसके बाद "Direct Print" पर क्लिक करके सीधे प्रिंट निकालें या "Download PDF" बटन से फाइल सेव करें।
कुछ ध्यान रखने योग्य बातें (Tips for Best Results)Password Format:
- ध्यान रखें कि पासवर्ड हमेशा अंग्रेजी के बड़े अक्षरों (CAPITAL) और जन्म के वर्ष के साथ हो।
- Printer Settings: प्रिंट निकालते समय प्रिंटर की सेटिंग में Paper Size A4 और Scale को 100% (Actual Size) पर ही रखें, ताकि सही साइज का कार्ड प्रिंट हो सके।
- Paper Quality: बेहतरीन और टिकाऊ रिजल्ट के लिए Glossy Photo Paper या Heavy GSM Paper का उपयोग करें।


